रामपुर: खोद पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रही महिला को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Rampur, Rampur | Nov 3, 2024 खोद पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम 4:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है उधर घटना स्थल से डंपर चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस जांच में जुटी है।