बौंसी: किशोरी अपहरण मामले में पुलिस ने बौसी से युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bausi, Banka | May 8, 2025 रजौन प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने गुरुवार करीब 3:00 बजे बौसी थाना क्षेत्र के बगडुमा गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि पिछले 1 साल से किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के पिता ने थाना में आवेदन दिया था।