मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में सनसनी: छतरपुर में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, गंभीर हालत में रेफर
पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि पति ने अपनी ही पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की पहचान 25 वर्षीय ऊषा देवी के रूप में हुई है, जो गुरुदेव सिंह की पत्नी बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार घटना सुबह करीब 9 बजे की है। उस समय ऊषा देवी घर के अंदर मौजूद थी।