पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर 2:54 पर मामले की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को खाजेकला थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान 150 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है