महोबा: कबरई में 20 दिन पूर्व हुई हत्या का खुलासा, भांजे के साथ मिलकर पत्नी ने की थी हत्या
Mahoba, Mahoba | Dec 31, 2025 बीस दिन पूर्व हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि श्याम सुंदर की हत्या उसकी पत्नी गोमती ने अपने भांजे सुजीत के साथ मिलकर की। अवैध संबंधों के चलते दोनों ने 10 दिसंबर की रात रस्सी से गला घोंटकर और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की और शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।