मथुरा: गोवर्धन: विश्व प्रसिद्ध राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस ने की ब्रीफिंग
मुड़िया पूर्णिमा का मेला 4 जुलाई से 11 जुलाई तक गोवर्धन में होगा, करीब डेढ़ से 2 करोड़ श्रद्धालु गिर्राज जी के दर्शन कर परिक्रमा लगाएंगे, जो कि लगभग 21 से 22 किलो मीटर की परिक्रमा है। पूरे मेले को 62 सेक्टर में बांटा गया है तथा 9 सुपर जोन बनाए गए है। मेले में 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए है।