पीरो: अमोरजा में अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकराई बस, चालक की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा
Piro, Bhojpur | Jun 20, 2025 पीरो अनुमंडल क्षेत्र के अमोरजा में अनियंत्रित होकर पवनसुत बस पेड़ से टकरा गई जिसको लेकर बस में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर 12:00 के करीब अचानक नीलगाय आने से बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई लेकिन ड्राइवर के सूझबूझ से यात्रियों को ज्यादा हताहत नहीं हुई है।