पीरो: बचरी गांव से पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Jun 20, 2025 50 लीटर महुआ शराब के साथ बचरी गांव से पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। पीरो थाना की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम करीब 7:00 बजे गस्ती के दौरान पुलिस को देख भाग रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।