पीरो: सहेजनी गांव के चर्चित समाजसेवी एवं पूर्व कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह की मौत पर विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना
Piro, Bhojpur | Jun 19, 2025 सहेजनी गांव के चर्चित समाजसेवी सह पूर्व कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह के मौत की खबर पर उनके परिजनों से मिलने तरारी विधायक विशाल प्रशांत गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब पहुंचे। उनके परिजनों से मिलकर विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि उपेंद्र सिंह के द्वारा सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में जो योगदान किया गया है वह हमेशा सराहनीय रहेगा।