इटौरी बाजार में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह बाजार में सामान खरीदने गया था। इसी दौरान एक आर्टिका कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल बालक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा—तफरी मच गई।