जिले के डौण्डी पेट्रोल पंप से हुई ट्रक चोरी के मामले में बालोद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस प्रकरण का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला प्रार्थी ही पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड निकला।