नापासर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। गुसाईसर-नवरंगदेसर के बीच अंडरपास पुलिया पर आरटीओ द्वारा चेकिंग की जा रही थी, तभी एक ओवरटेक करता ट्रेलर असंतुलित होकर पुलिया के पिलर से टकरा गया और बाजरंग ट्रैवल्स की बस भी फंस गई। बस में 5-7 यात्री सवार थे।