बैरसिया: केरवा डैम किनारे अवैध कब्जों पर जेसीबी चली, कई कॉलोनियों के कब्जे हैं
Berasia, Bhopal | Jun 29, 2026 भोपाल के केरवा डैम किनारे अवैध कब्जों पर जेसीबी चली। यहां कई कॉलोनियों के कब्जे हैं। जिन्हें जिला प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में हटा दिया। एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि केरवा डैम के एफटीएल के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया। इस दौरान पुलिस टीमें भी मौजूद रहीं। ताकि, हंगामा होने पर सख्ती की जा सके।