हाथरस: उपभोक्ता को घर पर होम डिलीवरी में गैस सिलेंडर में 1 किलो 8 ग्राम गैस कम निकली, धोखाधड़ी का आरोप
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंदारीगढ़ी निवासी एक उपभोक्ता धर्मेंद्र ने गणेशगंज स्थिति सुविधा गैस एजेंसी से इण्डेन गैस का सिलेंडर बुक किया था। उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी देने के लिए गांव सोखना निवासी होकर आया और गैस सिलेंडर देकर चला गया। एक दुकान पर गैस सिलेंडर वजन मापा गया तो उसमें करीब 1 किलो 800 ग्राम वजन कम पाया गया।