झालरापाटन: अधेड़ को गंभीर हालत में अस्पताल में छोड़ा, झालावाड़ के SRG हॉस्पिटल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में मंगलवार को एक अधेड़ को गंभीर बीमार हालत में लावारिस छोड़ दिया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया है। मामला संदिग्ध होने के कारण आईसीयू स्टाफ ने अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना दी। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।