डोलरिया: नर्मदापुरम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल हुए डोलरिया विधायक प्रेम शंकर वर्मा
डोलरिया विधायक प्रेमशंकर वर्मा शनिवार को नर्मदापुरम स्थित परम श्री गार्डन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए। इस दौरान विधायक वर्मा ने पार्टी के संस्थापक सदस्यों और शीर्ष नेतृत्व के जीवन एवं संगठन की विचारधारा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।