बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने सोमवार शाम करीब 4 बजे ग्राम पिपट पहुंचकर बच्चों के खेल ग्राउंड से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।