बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 08 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया.