बिंदकी: परवापुर गांव में ट्राला और कार की टक्कर में पिता-पुत्र घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के पहरवापुर में बुधवार को दिन में 2:30 बजे ट्राला तथा कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार चालक शिवम उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र सत्यनारायण तथा शिवम का 3 वर्षीय पुत्र सूर्यांश निवासी शहबाजपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए। चौडगरा चौकी इंचार्ज संजय सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया।