गढ़वा: शहर के कचहरी रोड़ स्थित मंगल भवन के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर, किशोरी समेत तीन घायल
Garhwa, Garhwa | Aug 3, 2026 गढ़वा शहर के कचहरी रोड स्थित मंगल भवन के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्कूटी सवार गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी मानिकचंद शर्मा की 15 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी तथा अनुज चंद्रवंशी की पत्नी पूजा देवी शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मोटरसाइ