गाज़ीपुर: अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, डीआईजी वैभव कृष्ण की सख्त चेतावनी, माफिया, शराब तस्कर और गौतस्करों पर होगी बड़ी कार्रवाई
गाजीपुर पुलिस लाइन सभागार में कल यानी सोमवार की देर शाम कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक हुई, जहां वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा की मौजूदगी में हुई इस हाई लेवल मीटिंग में जिले के सभी सीओ, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी शामिल हुए।