गोविंदपुर: गोविन्दपुर में धूमधाम से निकाली गई नवरात्रि की भव्य कलश यात्रा
नवरात्र आरंभ होने के साथ ही गोविन्दपुर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों के पास जमा होनी आरंभ हो गयी। बाजे- गाजे के साथ कलश यात्रा का का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जय माता दी के उदघोष से आकाश गूंजायमान होता रहा। श्रद्धालुओ ने माथे व कमर पर रख कलश की शोभायात्रा निकाली।