तिरोड़ी: तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में कई जगहों पर जंगल में लगी आग, वनकर्मियों के लिए बनी मुसीबत
भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। गुरूवार को तिरोड़ी तहसील के अलग-अलग हिस्सों के जंगल में आग लगी हुई देखी गई। बम्हनी, आंजनबिहरी, महकेपार के आस-पास आग ने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। जंगल की इस आग की चपेट में बेशकीमती पेड़ भी झुलस रहे हैं।