मदनपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बढ़ई बिगहा मोड़ से 45 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
मदनपुर प्रखंड के आजन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर चुलाई महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम उतरी कोयल नहर स्थित बढ़ई बिगहा मोड़ के पास पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक साइकिल पर ले जाए