कोलेबिरा: बंबलकेरा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन, विधायक प्रतिनिधि हुए शामिल
बंबलकेरा में 2 सितंबर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें आज 11 बजे कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि समी आलम शामिल हुए। उन्होंने वहां कहा कि कोलेबिरा विधायक का प्रयास है कि, सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ जरूरतमंद को मिले। उन्होंने वहां लाभुकों के बीच योजनाओं का लाभ और परिसंपत्ति का वितरण किया।