सहारनपुर: कुतुबशेर थाना पुलिस ने कुतुबशेर क्षेत्र से पकड़ा शातिर नशा तस्कर, 517 ग्राम चरस बरामद
सहारनपुर पुलिस ने "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार किया है। थाना कुतुबशेर की टीम ने मुखबिर सूचना पर फरहत पुत्र शमीम को दबनी वाला कब्रिस्तान के पास तालाब किनारे अम्बाला रोड से बुधवार शाम 5:00 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 517 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।