मुज़फ्फरनगर: भाजपा नेता सचिन सिंघल को मिली करारी हार, केवल 28 वोट मिले; संजय मित्तल लगातार 18वीं बार बने अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर की एशिया प्रसिद्ध गुड़ मंडी में दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के चुनाव में संजय मित्तल ग्रुप ने सभी 31 सदस्य पदों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया। भाजपा नेता सचिन सिंघल को करारी हार का सामना करना पड़ा। कुल 241 मत पड़े। लगातार 18वीं बार अध्यक्ष बने संजय मित्तल ने इसे व्यापारियों के विश्वास की जीत बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।