कलेक्टर बीएस उइके ने गरियाबंद और मैनपुर विकासखंड में भारी बारिश के बाद जलभराव, सड़क संपर्क और सुरक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया। पंटोरा क्षेत्र में आवागमन प्रभावित होने पर वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, पुल निर्माण और आदिवासी बालक आश्रम का भी जायजा लिया गया।