पन्ना: पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹80 हजार की अवैध शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
Panna, Panna | May 3, 2026 पन्ना की देवेन्द्रनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जयकुमार और विक्रम कुशवाहा बाइक पर 7 पेटी (6 देसी, 1 अंग्रेजी) शराब 'दौउवन टोला' से 'गुखौर' ले जा रहे थे। जब्त शराब और वाहन की कीमत ₹80,000 है। एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।