श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ जिला अस्पताल में नए ओपीडी और एमएलसी कक्ष का हुआ लोकार्पण
श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में बुधवार को भामाशाह सहयोग से निर्मित नए रजिस्ट्रेशन (ओपीडी) एवं मेडिकल ज्यूरिस्ट (एमएलसी) कक्ष का शुभारंभ किया गया। दिवंगत ज्यानीमल जाड़वानी की स्मृति में उनके पुत्र इंद्रकुमार सिंधी ने यह कक्ष बनवाया है। अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने विधिवत फीता काटकर कक्ष का लोकार्पण किया। अस्पताल में अब तीसरा ओपीडी पर्ची काउंटर इसी कक