गुना नगर: राजस्व टीम के सीमांकन के बाद खेत पर दबंगो ने किया कब्जा, जाली पोल उखाड़ ले जाने का आरोप, परिवार ने कलेक्टर से की शिकायत
गुना में बजरंगगढ़ इलाके के कटारिया गांव के एक परिवार ने 30 जून को कलेक्टर से शिकायत की है। फरियादी भंवरी बाई पत्नी प्रेम नारायण माझी ने कहा, 12 जून 2026 को सीमांकन हुआ तार फेंसिंग की। 28 जून को तालाब के डूब क्षेत्र में दबंगों ने तार फेंसिंग पोल उखाड़ कर चोरी कर लिए, विरोध पर पूरे परिवार को मारने धमकी दी। 23 जून को एसपी से भी शिकायत की। एक बार फिर गुहार लगाई।