सिंगरौली: गोरा ग्राम पंचायत के शासकीय हाई स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली हितेंन्द्र सिंह सिशोदिया के निर्देश में एवं तहसील सरई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हर्षवर्धन राठौर के नेतृत्व व उपस्थिति में पैरालीगल वालंटियर शिवप्रसाद साहू द्वारा दिनांक 7 जून दिन शनिवार को शासकीय हाई स्कूल गोरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन करवाया गया।