सिंगरौली: पत्नी के वियोग में कलयुगी पुत्र ने की मां की हत्या, मोरवा पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
बीते बुधवार 3 जून को सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकरिया में एक 48 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने आरोपी बबुआ सिंह गोड़ पिता लालमन सिंह गोड़ को अपराध क्रमांक 342/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।