जौनपुर: कोटेदारों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, अगस्त से राशन वितरण का बहिष्कार करने की दी चेतावनी
उचित दर विक्रेता (कोटेदार) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। कोटेदारों ने खाद्यान्न व चीनी पर लाभांश बढ़ाने तथा न्यूनतम आय गारंटी लागू करने की मांग की।