कर्वी: चित्रकूट में होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी में, डीएम और एसपी ने केंद्र का किया औचक निरीक्षण
आज शनिवार सुबह 11 बजे चित्रकूट में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने पहाड़ी के पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी और कंट्रोल रूम व्यवस्था जांची। जिले के 7 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा जारी है, 17,568 अभ्यर्थी शामिल हैं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।