पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट के ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात से प्रभावित किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं
ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात की मार झेल रहे पोड़ैयाहाट के किसानों की हालत जानने की सोमवार को भी कोई कोशिश नहीं की गई। किसानों के आंसू पूछने ना तो कोई जनप्रतिनिधि पहुंचे और नहीं कोई अधिकारी या कर्मचारी सूत्रों की माने तो प्रखंड के कर्मचारी मार्च क्लोजिंग में व्यस्त है। बताते चलें कि विगत शुक्रवार और शनिवार को क्षेत्र में जबरदस्त बरसात और ओलावृष्टि हुई थी।