जामा के पूर्व उप प्रमुख इंद्रकांत यादव ने मंगलवार 2 बजे जामा वीडियो को आवेदन देकर सिमरा पंचायत मुखिया एवं पंचायत सचिव पर चापाकल मरम्मत नहीं करने का आरोप लगाया है।आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा कि सिमरा पंचायत में चापाकल मरम्मती हेतु राशि रहने के बाद भी कई गांव में खराब पड़ी चापाकल मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिससे संबंधित गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।