मरवाही: कोटमी चौकी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर किए गए जब्त, वाहन मालिकों के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्रवाई
कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खनिज विभाग की टीम ने कोलबिर्रा, पथर्रा एवं मटियाडाड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।