देपालपुर: बेटमा: पानी-बताशे खत्म होने पर विक्रेता की बेरहमी से पिटाई, आरोपी फरार
जानकारी के अनुसार, बेटमा में सनावदा रोड निवासी अरविंद बघेल नगर में पानी-पताशे का ठेला लगता है। विक्रेता देर रात अपने काम समेटकर घर लौट रहे थे। तभी सनावदा रोड पर दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका और पताशे खिलाने की मांग की। अरविंद ने जब विनम्रता से बताया कि सामान खत्म हो चुका है, तो बदमाश भड़क गए और उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक राहगीर क