दनियावां: शाहजहांपुर पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Daniawan, Patna | May 26, 2026 शाहजहांपुर पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में एक आरोपी को नालंदा जिले के लोहंडा स्टेशन से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के परसन बीघा गांव निवासी मोनू कुमार है। मोनू कुमार के विरुद्ध दो महीना पहले ही थाना में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। लेकिन घटना के बाद से ही मोनू कुमार फरार चल रहा था।