पोरसा: नगरा-अटेर मार्ग पर पोरसा पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Porsa, Morena | Jul 3, 2025 पुलिस ने सतर्कता और तेज़ कार्रवाई करते हुए आज 3 जुलाई सुबह 10 बजे एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। ग्राम धर्मगढ़ निवासी राममूर्ति शर्मा के चोरी हुए ट्रैक्टर को मात्र 72 घंटे में बरामद करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।