पोरसा: धोर्रा गांव में चोरों ने दीवार तोड़कर लाखों के गहने और हजारों रुपए नगद किए चोरी
Porsa, Morena | Jul 3, 2025 चोरों ने देर रात नीतू पत्नी अशोक सिंह के मकान की पीछे से दीवार तोड़ 5 तोला सोना 1 किलो चांदी और ₹10000 चोरी कर लिए, नीतू अपने सास और बच्चों के साथ रात में आंगन में सो रही थी,जब सुबह सभी जागे तो देखा कि मकान की पीछे से दीवार तोड़ चोरों ने लाखों रुपए के जेवर और हजारों रुपए की चोरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया।