हुज़ूर: भोपाल: एसडीएम विनोद सोनकिया ने ग्राम रसूलिया गोसाई और सिकंदराबाद में अवैध कॉलोनी पर की कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Apr 24, 2025 भोपाल में हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में ग्राम रसूलिया गोसाई एवं सिकंदराबाद में अवैध कॉलोनी पर की गई कार्यवाई । नियम विरुद्ध किए गए निर्माण को तोड़ा गया। यह करवाई गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की गई। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण मामले की पहले जांच की गई। इसके बाद गुरुवार को पुलिस के साथ कार्रवाई की गई।