मधुबनी जिले के सभी 3882 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। कुल 17,164 मतदान कर्मियों (सुरक्षित कर्मियों सहित) की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, सभी मतदान केंद्रों पर PSL (पोलिंग स्टेशन लोकेशन) के आधार पर बल तैनात किया गया है।उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने दी है।