फतेहपुर: गाजीपुर के लौगांव में संदिग्ध अवस्था में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव निवासी लवकुश की पत्नी राजकुमारी इन दिनों मायके में रह रही थी। जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौजूद राजू सिंह ने बताया कि उसकी बहन का तीन साल पहले ही पति से तलाक हो गया था। तब से वह मायके में रहती थी।