अथमलगोला: अथमलगोला में 501 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,सात दिवसीय श्रीराम कथा शुरू
अथमलगोला प्रखंड के करजान गांव में वीर हनुमान,शनिदेव और श्री गणेश की नवप्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को सुबह 8 बजे 501 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और धार्मिक जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा करजान से कासिमपुर दाढ़ी और कल्याणपुर होते हुए गंगा घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल भरा। इसके बाद