बाप: ₹5-₹5 हजार के दो ईनामी अपराधियों को फलोदी पुलिस व डीएसटी टीम ने किया गिरफ्तार
Bap, Jodhpur | Jul 19, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी पूजा अवाना ने बताया कि थाना फलोदी पर हत्या के प्रयास के प्रकरण में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी मनीष जोशी व विकास विश्नोई को पुलिस थाना फलोदी व जिला विशेष टीम फलोदी ने गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पांच-पांच हजार रूपये के ईनामी अपराधी व आदतन बदमाश है।