कटघोरा: आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पोड़ी उपरोड़ा के पास NH-130 पर भरा पानी, कई किमी लंबा जाम लगा
Katghora, Korba | Jun 12, 2026 कोरबा जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा असर बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर देखने को मिला। पोड़ी उपरोड़ा के पास हाईवे पर घुटनों तक पानी भर गया। पानी भरने से दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।