धमतरी: अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने 2 चैन माउंटेन, 2 JCB मशीन और 4 हाइवा वाहन किया ज़ब्त
धमतरी जिला खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद माइनिंग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने भरारी और दोनर क्षेत्र में दबिश दिया था। कार्रवाई के दौरान भरारी रेत खदान से 2 चैन माउंटेन मशीन और 4 हाइवा वाहन पकड़े गए है। जबकि दोनर खदान से 2 जेसीबी मशीनें जब्त की गई हैं। सभी वाहनों और मशीनों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।