हाथरस: हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई युवती को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है। युवती के अपह्त हो जाने के बाद परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। उसी क्रम में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवती को दस्तयाब कर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डाक्टरी परीक्षण कराया है।